दिल्ली के नांगलोई में तीन मंजिला इमारत में आग लगी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (ए) बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार दोपहर तीन मंजिला इमारत में आग लग गई, जिससे घर का सामान और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब साढ़े 12 बजे इमारत के इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड में आग लगने की सूचना मिली जिसे बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि आग इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर रखे घरेलू सामान तक फैल गई तथा भूतल पर एक एनजीओ के दफ्तर का फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिकारियों के अनुसार अपराह्न करीब दो बजे आग बुझा दी गयी तथा इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।