थाने में पांच पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 23 नवंबर (ए) पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर पारिवारिक विवाद के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाए गए एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हमला करने के बाद थाने से भाग गए आरोपी को पकड़ने के लिये जब पुलिस की टीम भीड़भाड़ वाले इलाके की गली हवेली आजम खान पहुंची, तो उसने दल पर फिर हमला कर दिया, जिसके चलते पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें वह घायल हो गया।