रोटी के एक टुकड़े को लेकर हुए झगड़े में बड़े भाई की हत्या, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगर
Spread the love

मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 नवंबर (ए) झिंझाना थाने के अन्तर्गत एक घर में रोटी के टुकड़े को लेकर हुए झगड़े के बाद 25 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर उसके छोटे भाई ने हत्या कर दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात झिंझाना थाने के इलाके में हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी पंकज (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, दोनों भाइयों, सनी कुमार और पंकज, के बीच रात के खाने के दौरान रोटी के एक टुकड़े को लेकर बहस हो गई थी। झड़प के दौरान, पंकज ने कथित तौर पर सनी को धक्का दे दिया जिससे वह दीवार से टकरा गया और उसके सिर में चोट लग गई।

सनी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद दोनों भाई घर में साथ रह रहे थे।