चंडीगढ़: 27 नवंबर (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 23 दिसंबर को प्रस्तावित चंडीगढ़ नगर निगम के आम चुनाव के लिए शुक्रवार को 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें मौजूदा महापौर सौरभ जोशी का नाम भी शामिल है।
इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र बबला और गुरबख्श रावत के नाम भी शामिल हैं। घोषित किए गए 23 उम्मीदवारों में सात महिलाएं हैं।
