किशोर ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया, आरोपी हिरासत में

गोड्डा झारखण्ड
Spread the love

गोड्डा (झारखंड): 27 नवंबर (ए) झारखंड के गोड्डा जिले में सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके घर में 13 वर्षीय किशोर द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को किशोर को हिरासत में ले लिया गया।