क्राइस्टचर्च: 28 नवंबर (ए) न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए जिसमें भारत के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने पांच विकेट हासिल किये।
न्यूजीलैंड ने लंच तक आठ विकेट पर 330 रन बनाए थे। उसने इसके बाद अपने स्कोर में 26 रन और जोड़े। उसकी पारी का आकर्षण टॉम ब्लंडेल की बल्लेबाजी रही जिन्होंने 211 गेंद पर 89 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजों में आकाशदीप सबसे सफल रहे। उन्होंने 99 रन देकर पांच विकेट लिए। गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट हासिल किए।
न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी पारी पांच विकेट पर 246 रन से आगे बढ़ाई। ग्लेन फिलिप्स (36) अपने कल के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ पाए। उनके आउट होने के बाद नाथन स्मिथ (26) और काइल जैमीसन (19) ने उपयोगी योगदान दिया।
