जुरेल का अर्धशतक, भारत के आठ विकेट पर 206 रन

खेल
Spread the love

क्राइस्टचर्च: 29 नवंबर (ए) ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 206 रन बनाए।

भारत इस तरह से न्यूजीलैंड से अभी 150 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे।

जुरेल ने एक छोर संभाले रखा है। वह लंच के समय 55 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ दूसरे छोर पर गुरनूर बराड़ सात रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत ने सुबह अपनी पहली पारी छह विकेट पर 116 रन से आगे बढ़ाई तथा पहले सत्र में अंशुल कंबोज (0) और आकाशदीप (29) के विकेट गंवाकर 90 रन जोड़े।