मनमोहन सिंह ने वोरा के निधन पर दुख जताया

राष्ट्रीय
Spread the love

दिल्ली, 21 दिसंबर (ए) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर सोमवार को दुख जताया और कहा कि देश ने एक दिग्गज नेता एवं बेहतरीन प्रशासक खो दिया है।

वोरा का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण सोमवार को निधन हो गया। वह 93 साल के थे।

सिंह ने शोक संदेश में कहा, ‘‘ मोतीलाल वोरा एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे, जिनके पास प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव था। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के तौर पर सेवा दी। उनके निधन से देश ने एक दिग्गज नेता और बेहतरीन प्रशासक खो दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिवार के प्रति संवेदना है।’’