खेरदा (मध्यप्रदेश), 25 नवंबर (ए)। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं अपने भाई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अपने पति और बेटे के साथ लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को शामिल हुईं।.
