पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

बेंगलुरु: 31 अक्टूबर (ए) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में ठहरे दो विदेशी नागरिकों की होटल के स्विमिंग पूल में तैरते समय कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों में जर्मन एयरलाइन के चालक दल का एक सदस्य भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जर्मनी के नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस (57) और अमेरिका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम में परियोजना प्रबंधक के रूप में कार्यरत जुराज होर्वाट (45) के रूप में हुई है। थाइस लुफ्थांसा एयरलाइन के चालक दल के सदस्य थे।