नूंह में शुक्रवार से खुलेंगे स्कूल, परिवहन सेवाएं पूरी तरह से बहाल होंगी; अधिकारियों ने की शांति की अपील राष्ट्रीय August 10, 2023August 10, 2023Asia News ServiceSpread the loveगुरुग्राम, 10 अगस्त (ए) हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद से बंद स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को खोले जाएंगे। इसके अलावा, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस सेवाएं भी पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी।.