नयी दिल्ली: 11 जनवरी (ए) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।दिल्ली में बृहस्पतिवार को एक और सुबह ठंडी और धुंध भरी रही, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है।
