नैरोबी में निर्माणाधीन 16 मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

नैरोबी (केन्या): दो जनवरी (ए) केन्या की राजधानी नैरोबी में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत ढह गई जिससे बहुत से लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

केन्या रेड क्रॉस के अनुसार, यह इमारत नैरोबी के साउथ सी इलाके में स्थित है और घटना के बाद से बचावकर्मी मलबे को हटाने में जुटे हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि ढही हुई इमारत 16 मंजिला थी।