कोल्लम (केरल): नौ फरवरी (ए)
) केरल के कोल्लम जिले में झाड़-फूंक के नाम पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी मुरारी एक स्थानीय तांत्रिक है। यह घटना पुत्तूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वेंदर में हुई।