गोंडा (उप्र): तीन अक्टूबर (ए) कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शनिवार को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कांग्रेस ने शुक्रवार को आराधना मिश्रा को प्रदेश इकाई की अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। आराधना मिश्रा से पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अजय राय संभाल रहे थे।
