जयपुर: 11 फरवरी (ए)
ए) राजस्थान के जयपुर में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) के एक शोधार्थी से 10 लाख रुपये ऐंठने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले एक साल से शोधार्थी को ब्लैकमेल कर रहा था।