महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की

गुमला
Spread the love

गुमला: 25 जून (ए)। फोटो-फाइल) झारखंड के गुमला जिले में मानसिक रूप से निशक्त 27 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे घाघरा पुलिस थाना क्षेत्र के मनतु गांव में घटी।मृतकों में 27 वर्षीय परदेशनी कुमारी, उनके 5 वर्षीय पुत्र अंश उरांव और 4 वर्षीय पुत्री आशमानी कुमारी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, परदेशनी कुमारी पिछले आठ महीनों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और उनका उपचार कांके में चल रहा था। मृतका के पति, जगन्नाथ उरांव, ने बताया कि उनकी पत्नी बुधवार दोपहर को दोनों बच्चों को लेकर घर के निकट स्थित कुएं पर नहाने गई थीं। जब काफी समय तक तीनों घर नहीं लौटे, तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी।घटना की सूचना मिलने पर घाघरा थाना के एसआई आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। मामले की जांच जारी है।