फिरोजपुर (पंजाब): 30 अगस्त (ए) आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की यहां चार हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी ।
शनिवार देर शाम चार हमलावर कार से फिरोजपुर के ममदोट के मुख्य बाजार में पहुंचे। वे कार से उतरकर उस कार पर गोलियां चलाने लगे, जिसमें गुरप्रीत सिंह (45) एक अन्य व्यक्ति हरप्रीत उर्फ हैप्पी (22) के साथ यात्रा कर रहे थे।तभी शनिवार रात शहर के मुख्य बाज़ार में हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस के अनुसार, चार हमलावर एक कार में आए, गाड़ी से उतरे और सिंह की कार पर गोलियां चलाईं। गोलीबारी के बाद गुरप्रीत सिंह गोपी और हरप्रीत को सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सिंह को मृत घोषित कर दिया।हमले में घायल हुए हरप्रीत को आगे के इलाज के लिए लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
