ब्लैक फंगस के बाद अब आया व्हाइट फंगस कितना है खतरनाक? जानें डॉक्टर की राय

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली, 22 मई (ए)। देश में फैली कोरोना महामारी के बीच अब तरह-तरह की बीमारी सामने आ रही है। इस कड़ी में ब्लैक फंगस जैसी घातक बीमारी के बाद एक और बीमारी है जो देश में अपने पैर पसारते हुए दिख रही है। यह बीमारी मुख्य रूप से  इम्युनोकॉम्प्रोमाइज्ड कोविड -19 रोगियों को प्रभावित कर रही है। यह एक अलग फंगस है जिसे व्हाइट फंगस कहा जाता है। इसने पूरे देश में एक बार फिर हलचल मचा दी है।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह ब्लैकं फंगस के जितना खतरनाक नहीं है। सही समय पर इसे पहचान कर डॉक्टर के पास चले जाएं, इसके लिए शीघ्र इलाज जरूरी है जो एक से डेढ़ महीने चल सकता है। एलएनजेपी में काम करने वाले डॉक्टर सुरेश कुमार कहते हैं,  व्हाइट फंगस (एस्परगिलोसिस) ब्लैग फंगस जितना खतरनाक नहीं है। इसका इलाज 1-1.5 महीने तक जारी रह सकता है इसलिए शीघ्र निदान महत्वपूर्ण है। अपने डॉक्टर की सलाह के बिना #COVID19 के इलाज के लिए स्टेरॉयड न लें।
डॉक्टर कहते हैं, “यह फंगस तंग और नम जगहों पर उगता है इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके आस-पास नियमित रूप से सफाई हो। कई दिनों तक फ्रिज में रखी खाने की चीजों का सेवन करने से बचें, ताजे फल खाएं, अपने घर में धूप आने दें और अपने मास्क को रोजाना धोएं।”