दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने महिला का चापड़ से गला काटा

उत्तर प्रदेश गाजीपुर
Spread the love


गाजीपुर, 09 अप्रैल (ए)। उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक महिला के साथ दुष्‍कर्म के करने के बाद बहसी दरिंदे ने चापड़ से गला काटकर उसकी हत्‍या कर दी। जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गेहूं के खेत में महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। महिला की हत्‍या चापड़ से गला काटकर की गई है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। महिला के परिवारवालों के मुताबिक वह रात को घर में सोई थी। सुबह वह खेत तक कैसे पहुंची इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। वारदात के बाद घटनास्‍थल पर पहुंचे एसपी और एसपीआरए ने घटनास्‍थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि हत्‍या के कारणों और आरोपियों के बारे में अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।