नयी दिल्ली: 16 मार्च (ए
) एम्स-दिल्ली ने हरीश राणा को ‘निष्क्रिय इच्छामृत्यु’ की अनुमति देने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करने के लिए प्रोटोकॉल शुरू कर दिया है। संबंधित सूत्रों का कहना है कि इस प्रक्रिया में लगभग दो से तीन सप्ताह लगेंगे।
वर्ष 2013 से अचेत 31 वर्षीय हरीश को शनिवार को उनके गाजियाबाद स्थित घर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल में प्रशामक देखभाल इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया।