अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 179 करोड़ रुपये की कमाई की

मनोरंजन
Spread the love

नयी दिल्ली: चार अक्टूबर (ए) अजय देवगन अभिनीत फिल्म “दृश्यम: द कन्क्लूजन” ने रिलीज के दो दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 179 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है। सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से काफी हद तक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।