इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म मामले में भोजपुरी यूट्यूबर मणि मिराज को जमानत दी

उत्तर प्रदेश प्रयागराज
Spread the love

प्रयागराज: 19 फरवरी (ए)) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भोजपुरी यूट्यूबर एवं हास्य कलाकार मणि मिराज उर्फ रामदी मिराज आलम को दुष्कर्म और मारपीट के मामले में जमानत दे दी है।

मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाने में दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी छह अक्टूबर 2025 से जेल में बंद था।