कॉजपा के विरोध प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: चार अक्टूबर (ए) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुंबई में कॉजपा के विरोध प्रदर्शन के दो दिन बाद रविवार को कहा कि “खटमल फिर से चारों तरफ दिखाई देने लगे हैं” और लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

यहां विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में कोई भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि नहीं होने देगी।