परिवार की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ शादी करने से खफा भाई ने गोली मारकर बहन की हत्या की

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़: 20 नवंबर (ए)) हरियाणा में परिवार की मर्जी के खिलाफ दो साल पहले शादी करने वाली महिला से नाराज उसके भाई ने कथित तौर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हरियाणा के रोहतक जिले के काहनी गांव में बुधवार शाम यह घटना हुई।