सेना के जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत; तीन घायल

राष्ट्रीय
Spread the love


पुंछ, 15 जुलाई (ए)।जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट में 156 टेरिटोरियल बटालियन में सैनिकों के बीच हुई आपसी झड़प के बाद दो जवानों की मौत हो गई है और तीन घायल हो गए हैं। यह घटना शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे की है जब किसी बात को लेकर जवानों के बीच में आपसी विवाद हुआ और उनमें से एक ने तीन साथियों पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद एक जवान की मौत हो गई है।
वहीं, गोली चलाने वाले सैनिक ने खुद भी अपने पेट में गोली मार ली। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई है। वहीं, घटना में घायल दो अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।