नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध व लोकतंत्र की हत्या : राहुल

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 18 सितंबर (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निष्पक्ष चुनाव में भरोसा नहीं करती और चुनावी मुकाबला खत्म करना चाहती है।

गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है, लोकतंत्र की हत्या है।’’