25 लाख में जेईएन का प्रश्नपत्र खरीदने वाला सहायक अभियंता गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: तीन अगस्त (ए) राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के प्रश्न पत्र लीक मामले में जल संसाधन विभाग के एक सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोटा में जल संसाधन विभाग में तैनात 31 वर्षीय अतुल मीणा के रूप में हुई है।