अमेरिका में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

टोलिडो (अमेरिका): सात जून (एपी) अमेरिका में ओहायो राज्य के टोलिडो शहर में शनिवार को एक सामुदायिक उत्सव स्थल के पास गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है और गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।

टोलिडो के उप पुलिस प्रमुख जो हेफरनन ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कम से कम दो लोग गोलीबारी कर रहे थे और ‘‘संभवतः एक-दूसरे पर गोली चला रहे थे।’’