नयी दिल्ली: 22 अक्टूबर (ए) हॉर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर ‘एमटी अल दस्मा’ पर हुए हमले में पोत पर मौजूद सभी 21 भारतीय सदस्य और बाकी चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं। पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह जानकारी दी।
सोनोवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि पोत पर मौजूद सभी 21 भारतीय सदस्य और चालक दल के अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाजरानी प्रबंधन कंपनी के साथ निरंतर संपर्क में हैं।”