यमुना एक्सप्रेसवे पर सात बस समेत 10 वाहन टकराए, चार लोगों की मौत व 25 अन्य घायल

मथुरा (उप्र): 16 दिसंबर (ए)) मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के सात बसों और तीन अन्य वाहनों के आपस में टकरा जाने के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार यह हादसा तड़के […]

Continue Reading

दिल्ली के जाफराबाद में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (ए) उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि उसे सोमवार देर रात एक बजकर 40 मिनट पर गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक व्यक्ति मृत मिला और दूसरे को […]

Continue Reading

जयशंकर दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल पहुंचे; शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे

यरूशलम: 16 दिसंबर (ए)) विदेश मंत्री एस जयशंकर इजराइल की दो दिवसीय यात्रा के तहत मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे, जहां वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत करेंगे।यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भारत के प्रस्तावित दौरे की […]

Continue Reading

पाकिस्तान में भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

कराची: 16 दिसंबर (ए)) पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची के कुछ हिस्सों और बलूचिस्तान प्रांत के कुछ इलाकों में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र ने बताया कि सोमवार को आए भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान के सोनमियानी में था, जिसकी गहराई 12 किलोमीटर थी और […]

Continue Reading

अप्रचलित और पुराने कानूनों को निरस्त करने वाले विधेयक को लोकसभा की मंजूरी

नयी दिल्ली: 16 दिसंबर (ए)ए) अप्रचलित और पुराने हो चुके 71 कानूनों को समाप्त करने या संशोधित करने के प्रावधान वाले ‘निरसन और संशोधन विधेयक, 2025’ को लोकसभा ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को लेकर कुछ विपक्षी सदस्यों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह […]

Continue Reading

11वीं के छात्र पर नाबालिग से दुष्कर्म और तस्वीरें साझा करने के आरोप में मामला दर्ज

जयपुर: 15 दिसंबर (ए)) राजस्थान के पाली जिले में पुलिस ने 11वीं कक्षा के एक छात्र के खिलाफ अपने ही स्कूल की नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से कथित तौर से दुष्कर्म करने और घटना की आपत्तिजनक तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को […]

Continue Reading

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा

वाराणसी (उप्र): 15 दिसंबर (ए)) वाराणसी जिले की एक विशेष अदालत ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उसपर एक लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एक अधिवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की

अम्मान: 15 दिसंबर (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां हुसैनिया पैलेस में जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन से मुलाकात की और द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की। मोदी शाह अब्दुल्ला द्वितीय के आमंत्रण पर जॉर्डन की दो दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे।प्रधानमंत्री संबंधों को मजबूत करने […]

Continue Reading

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

जम्मू: 15 दिसंबर (ए)) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक गांव में सोमवार शाम को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू होने की खबर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के मजालता क्षेत्र के सोआन गांव में गोलीबारी तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े […]

Continue Reading

अज्ञात बंदूकधारियों ने कबड्डी खिलाड़ी को गोली मारी, हालत गंभीर

चंडीगढ़: 15 दिसंबर (ए)) पंजाब के मोहाली में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे एक कबड्डी खिलाड़ी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस ने […]

Continue Reading