जालंधर, पांच मई (ए)। पंजाब के जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर मंगलवार देर शाम जोरदार धमाका होने से अफरा -तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका एक स्कूटी में हुआ और उसके परखच्चे उड़ गए।