चुनावी नतीजों ने बिगाड़ा ट्रंप का मिजाज, कभी मीडिया तो कभी अपनी पार्टी को घेरा

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: पांच नवंबर (ए) अमेरिका में चुनाव के नतीजे आने की रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए काफी मुश्किल भरी रही। चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटकों के बीच ट्रंप ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों से लेकर मीडिया तक पर जमकर निशाना साधा।