लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में लड़के के खिलाफ मामला दर्ज

अलीगढ़: 13 दिसंबर (ए)) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में 16 वर्षीय लड़के पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक लड़के पर आरोप है कि उसने एक लड़की को उसकी […]

Continue Reading

बाहरी और आंतरिक खतरों से निपटने के लिए तैयार हैं सुरक्षा बल: पाकिस्तान सेना प्रमुख मुनीर

इस्लामाबाद: 13 दिसंबर (ए)) पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा बल बाहरी और अंतरराष्ट्रीय तत्वों से होने वाले खतरों से निपटने के लिए तैयार है।सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मुनीर ने गुजरांवाला और सियालकोट छावनी क्षेत्रों का दौरा किया, जहां उन्हें अभियानगत तैयारियों […]

Continue Reading

उप्र भाजपा अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

लखनऊ: 13 दिसंबर (ए) केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की उप्र इकाई के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चौधरी ने […]

Continue Reading

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कामकाजी पत्नी के पक्ष में पारित गुजारा भत्ता आदेश रद्द किया

प्रयागराज: 13 दिसंबर (ए)) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक कामकाजी महिला के पक्ष में अधीनस्थ अदालत के गुजारा भत्ता आदेश को रद्द करते हुए कहा कि चूंकि महिला आय अर्जित कर रही है और उसके ऊपर कोई अन्य जिम्मेदारी नहीं है, इसलिए वह पति से गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं है। अंकित साहा द्वारा […]

Continue Reading

ममता ने कोलकाता में हुए कार्यक्रम में कुप्रबंधन को लेकर मेस्सी से माफी मांगी, जांच समिति गठित की

कोलकाता: 13 सितंबर (ए)) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता में फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में हुए कुप्रबंधन पर हैरानी जताते हुए इसकी जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की। ममता ने कहा कि वह मेस्सी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सॉल्टलेक स्टेडियम […]

Continue Reading

अमेरिकी सांसदों ने भारत पर लागू 50 प्रतिशत शुल्क को समाप्त करने के लिए प्रस्ताव पेश किया

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: 13 दिसंबर (ए) अमेरिका के तीन प्रभावशाली सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क को खत्म के लिए कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में एक प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने कहा है कि भारत के प्रति इस ‘‘गैर-जिम्मेदाराना शुल्क रणनीति’’ के प्रतिकूल परिणाम होंगे, जिससे ‘‘यह महत्वपूर्ण […]

Continue Reading

भाजपा के स्थानीय नेता के रिश्तेदार की धारदार हथियार से हत्या

चंडीगढ़: 13 दिसंबर (ए)) पंजाब के जालंधर जिले में तीन हमलावरों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के रिश्तेदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात को बस्ती दानिशमंदां इलाके में हुई, जब हमलावरों ने विकास अंगुरल (16) पर […]

Continue Reading

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: ग्राम पंचायतों में एलडीएफ आगे, नगरपालिकाओं और निगमों में यूडीएफ आगे

तिरुवनंतपुरम: 13 दिसंबर (ए) केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के शुरुआती घंटों के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के आंकड़ों से पता चला कि यूडीएफ की तुलना में एलडीएफ ज्यादातर ग्राम और ब्लॉक पंचायतों में आगे है जबकि विपक्ष नगरपालिकाओं और निगमों में आगे है। एसईसी द्वारा […]

Continue Reading

मेस्सी के खुमार में कोलकाता, आधी रात को स्वागत के लिये पहुंचे हजारों प्रशंसक

कोलकाता: 13 दिसंबर (ए) दिसंबर की सर्दी के बावजूद हजारों की संख्या में प्रशंसक आधी रात को अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियानेल मेस्सी का स्वागत करने पहुंचे जो भारत में तीन दिन के भीतर चार शहरों के ‘जीओएटी भारत दौरा 2025’ के लिये यहां पहुंचे । बार्सीलोना के सुपरस्टार मेस्सी शनिवार को तड़के दो बजकर […]

Continue Reading

ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार किया

दुबई: 13 दिसंबर (एपी) ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके समर्थकों ने यह जानकारी दी है। मोहम्मदी के नाम पर स्थापित एक संस्था ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें राजधानी तेहरान से लगभग 680 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित मशहद में उस समय हिरासत में लिया गया था […]

Continue Reading