शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में तीन साथियों सहित गिरफ्तार

गाजीपुर,12 दिसंबर (ए)। खानपुर थाना पुलिस ने चार अन्तर्राज्यीय शातिर चोरों को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस व एकजिंदा कारतूस और चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम को यह सफलता गुरुवार को मुखबिर […]

Continue Reading

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत रिकॉर्ड दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

नयी दिल्ली: 12 दिसंबर (ए)) निवेशकों की मजबूत मांग और सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में तेजी आई और यह पहली बार रिकॉर्ड दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च डिलीवरी वाले चांदी वायदा में लगातार चौथे दिन […]

Continue Reading

भाजपा और पवार की पार्टी के दो विधायकों के समर्थकों के लिए दो दिन की ‘सिविल कस्टडी’ की सिफारिश

नागपुर: 12 दिसंबर (ए) महाराष्ट्र विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने शुक्रवार को प्रतिद्वंद्वी भाजपा और राकांपा (शरदचंद्र पवार) विधायकों के दो समर्थकों के लिए दो दिन की ‘सिविल कस्टडी’ और मानसून सत्र के दौरान हुई झड़प में उनकी संलिप्तता के लिए विधान भवन परिसर में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की। ‘सिविल कस्टडी’ […]

Continue Reading

भारत में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला और उसका पति गिरफ्तार

मुरादाबाद: 12 दिसंबर (ए)) उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से बिना वैध दस्तावेजों के देश में रहने के आरोप में एक बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, रीना बेगम नाम की महिला ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया […]

Continue Reading

बरेली दंगा मामले में मौलाना तौकीर रजा और नदीम खान को सशर्त जमानत

बरेली (उप्र): 12 दिसंबर (ए)) बरेली की एक अदालत ने बरेली दंगों के आरोपी मौलाना तौकीर रजा और नदीम खान को एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी। अतिरिक्त जिला शासकीय अधिवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त जिला शासकीय अधिवक्ता महेश सिंह यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने […]

Continue Reading

वंदे मातरम्’ और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: राहुल

नयी दिल्ली: 12 दिसंबर (ए)) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्ष ने संसद में ‘वंदे मातरम्’ और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं और गृह मंत्री अमित शाह मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह आरोप […]

Continue Reading

जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो: 12 दिसंबर (ए)) जापान ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद शुक्रवार को सुनामी की चेतावनी जारी की है। यह जानकारी जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी। भूकंप से जानमाल के नुकसान को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

Continue Reading

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन

लातूर: 12 दिसंबर (ए) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि पाटिल कुछ समय से बीमार थे और उन्होंने अपने आवास ‘देवघर’ पर ही अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष के थे। […]

Continue Reading

ट्रक के खाई में गिरने से 18 लोगों की मौत, तीन लापता

तिनसुकिया/ईटानगर (असम): 11 दिसंबर (ए)) अरुणाचल प्रदेश के एक सुदूर इलाके में एक ट्रक के खाई में गिरने से उसमें सवार असम के तिनसुकिया जिले के कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल […]

Continue Reading

मथुरा में चार गांवों में मारे गये छापे, 42 संदिग्ध साइबर अपराधी हिरासत में

मथुरा (उप्र): 11 दिसम्बर (ए)) मथुरा जनपद में पुलिस ने बृहस्पतिवार को साइबर अपराधियों की खोज में चार गांवों में अभियान चलाकर 42 संदिग्धों को हिरासत में लिया । पुलिस ने यह जानाकारी दी। उसने बताया कि इनके कब्जे से काफी सामग्री बरामद हुई है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि लंबे समय […]

Continue Reading