इजराइल और हमास जल्द ही युद्धविराम के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे : नेतन्याहू

तेल अवीव: सात दिसंबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाए गए अंतिम व्यक्ति के अवशेष लौटाए जाने के बाद इजराइल और हमास के बीच हुआ युद्ध विराम “दूसरे चरण में प्रवेश करने की उम्मीद है।’’ नेतन्याहू ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ […]

Continue Reading

थाना प्रभारी की हत्या के मामले में महिला सिपाही गिरफ्तार, निरीक्षक का संतकबीरनगर में अंत्येष्टि

जालौन/संतकबीरनगर/ बरेली (उप्र): सात दिसंबर (ए)) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौद थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला आरक्षी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, राय के गृह जिले संत कबीर […]

Continue Reading

हीथ्रो हवाई अड्डे पर ‘पेपर स्प्रे’ से हमले का आरोपी गिरफ्तार, उड़ानें प्रभावित

लंदन: सात दिसंबर (ए)) लंदन के व्यस्त हीथ्रो हवाई अड्डे पर हमले के संदेह में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी तब की गई, जब पुलिस को सूचना मिली कि कई लोगों पर ‘पेपर स्प्रे’ से हमला किया गया है और उड़ानें प्रभावित हुई हैं।हमला हीथ्रो एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर […]

Continue Reading

नाइट क्लब में आग लगने से झारखंड के दो भाइयों सहित तीन श्रमिकों की मौत

लापुंग: सात दिसंबर (ए) गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना में मरने वाले लोगों में झारखंड के तीन प्रवासी श्रमिक भी शामिल हैं। उनके परिजनों ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतकों के परिजनों ने ‘ बताया कि लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के दो भाइयों प्रदीप (24) और विनोद महतो […]

Continue Reading

दिल्ली में दम घुटने से मृत दंपती के परिजनों ने पूछा- शटर में करंट क्यों था, सरकार से मदद की मांग की

नयी दिल्ली: सात दिसंबर (ए)) दिल्ली के टिकरी कलां में एक दंपती की अपनी किराने की दुकान के अंदर दम घुटने से मौत हो जाने के एक दिन बाद उनके परिवार ने मामले में विस्तृत जांच की मांग की और पूछा कि ‘‘दुकान के शटर में बिजली का करंट कैसे प्रवाहित हुआ’’ जिससे आग लगने […]

Continue Reading

गोवा के वागाटोर में नाइट क्लब के संचालकों के एक उद्यम को सील किया गया

पणजी: सात दिसंबर (ए) गोवा के अरपोरा में ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के प्रवर्तकों के एक उद्यम को सील कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नाइट क्लब में भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारियों ने आज शाम वागाटोर समुद्र तट पर […]

Continue Reading

पश्चिमी नेपाल में महसूस किये गये भूकंप के हल्के झटके

काठमांडू: सात दिसंबर (ए)) पश्चिमी नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में रविवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह आठ बजकर 28 मिनट पर आया और इसका केंद्र दारचुला जिले के घुसा क्षेत्र में स्थित था।

Continue Reading

इंडिगो रविवार को करेगा 1650 उड़ानों का संचालन, 650 उड़ान रद्द

मुंबई: सात दिसंबर (ए)) इंडिगो रविवार को अपनी 2,300 दैनिक घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में से 1,650 उड़ान का संचालन कर रही है जबकि 650 उड़ान रद्द कर दी गई हैं। विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी। पिछले पांच दिन में संचालन संबंधी समस्याएं बढ़ने के कारण सैंकड़ों उड़ान रद्द होने के बाद अब स्थिति […]

Continue Reading

आरआरयू चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली: सात दिसंबर (ए) दिल्ली पुलिस ने मोबाइल टावर से रिमोट रेडियो यूनिट (आरआरयू) चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरआरयू सिग्नल ट्रांसमिशन में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण उपकरण हैं। अधिकारी ने कहा, “गुप्त सूचना […]

Continue Reading

उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में गोली लगने से दो नाबालिग लड़कों की मौत

एटा: सात दिसंबर (ए)) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने से दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नया गांव थानाक्षेत्र के उमई असदनगर गांव में शनिवार रात को एक विवाह समारोह के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में […]

Continue Reading