नोएडा (उप्र): 29 मार्च (ए)
) गौतम बुद्ध नगर जिले में बीटेक की एक छात्रा ने सेक्टर 24 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी की 28वीं मंजिल से कूदकर रविवार सुबह कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकरी दी।
सेक्टर 24 के थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर 32 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली अर्पिता (21) ने 28 मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली।