बैंक यूनियन ने तीन दिन की हड़ताल वापस ली, सोमवार को बैंक खुले रहेंगे

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 28 सितंबर (ए) बैंक यूनियन की पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के आश्वासन के बाद स्थगित कर दी गई, जिससे सोमवार को बैंकों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने सोमवार से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया था।