वरमाला से पहले जब दूल्हे ने मांगे इतने हजार, फिर घरातियों-बारातियों में जमकर हुई मारपीट,उसके बाद जो हुआ–

राष्ट्रीय
Spread the love


देवरिया, 04 मई (ए)। उत्‍तर प्रदेश के देवरिया से एक ऐसी खबर सामने आई जो चौकाने वाली है। यहाँ तरकुलवा क्षेत्र में वरमाला से पहले दूल्हे ने दहेज में 50000 रुपये की डिमांड कर दी।इस दौरान दुल्हन पक्ष के रुपये बाद में देने की बात कहने पर नोकझोंक और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दुल्हन पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। बारात बिना शादी के वापस लौट गयी। जानकारी के अनुसार तरकुलवा क्षेत्र के महुआपाटन बाजार निवासी वासुदेव गुप्ता ने अपनी पुत्री शिल्पी की शादी थाना क्षेत्र के मुंडेरा  गांव निवासी राजदेव के लड़के मुरारी से तय की थी। मंगलवार की रात बारात धूमधाम से दरवाजे पर पहुंची। लड़की पक्ष के लोग लड़के पक्ष के लोगों को नाश्ता पानी तथा भोजन करा ही रहे थे कि द्वार पूजा होने के बाद स्टेज पर पहुंचा दूल्हा दहेज का बकाया 50000 मांगने लगा।
लड़की पक्ष के लोगों ने बहुत समझाया, लेकिन दूल्हा वरमाला के लिए तैयार नहीं हुआ तथा दुल्हन पक्ष को गाली गुप्ता देते हुए गले में पहनी माला व सिर की टोपी निकाल कर फेंक दिया। जिससे बात और बिगड़ गई। नोकझोंक के बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। जिससे बारात में भगदड़ मच गई।  मारपीट में लड़की पक्ष के आनंद, हरीकेश तथा विजय घायल हो गये। विजय की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी टीजे सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।