बंगाल: शुभेंदु के सहयोगी की हत्या से राजनीतिक बवाल, भाजपा और तृणमूल के बीच आरोप प्रत्यारोप

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: सात मई (ए)) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में राजनीतिक भूचाल ला दिया। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर “अराजकता” फैलाने का आरोप लगाया, जबकि ममता बनर्जी नीत पार्टी ने इस आरोप को खारिज किया।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई।