बिहार उपचुनाव: मोकामा विधानसभा सीट राजद ने बरकरार रखी

पटना बिहार
Spread the love

पटना, छह नवंबर (ए) बिहार की मोकामा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए रविवार को हुई मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस सीट को बरकरार रखा है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।.

राजद विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। पार्टी उम्मीदवार एवं सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी को 16,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।.मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी की नीलम देवी ने बीजेपी की सोनम देवी को 16,741 वोटों के अंतर से हराया। नीलम देवी को 53 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। नीलम देवी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं। अनंत सिंह को आपराधिक मामलों में सजा होने के बाद उनकी विधायकी रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव की नौबत आई। हालांकि, आरजेडी ने इस सीट से अनंत सिंह की पत्नी को ही मैदान में उतारा, जिन्हें जेडीयू-कांग्रेस समेत महागठबंधन के सभी दलों का समर्थन मिला। मोकामा को आरजेडी का गढ़ भी माना जाता है।