विधान परिषद चुनाव में भाजपा का दबदबा,मिली भारी जीत

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ , 12 अप्रैल (ए)। यूपी में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 36 सीटों के चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। भाजपा के खाते में 36 में से 33 सीटें आई हैं। इसके साथ ही भाजपा को विधान परिषद में पूर्ण बहुमत मिल गया है। 
कई बर्षो बाद यह पहली बार है जब यूपी विधान परिषद में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। ये रिकॉर्ड भाजपा के नाम दर्ज हो गया है। इसके पहले 1982 में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत था। यूपी विधान परिषद में 100 सीटें हैं। इनमें से 36 सीटों के लिए चुनाव हुए। नौ सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की। जिन 27 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से 24 पर भाजपा को जीत मिली। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत गए। विधान परिषद में बहुमत का आंकड़ा 51 का है। अब भाजपा के 67 एमएलसी हो चुके हैं। यानी बहुमत के आंकड़े से भी 16 ज्यादा।  
नतीजे आने के बाद विधान परिषद में भाजपा के 67 सदस्य हो जाएंगे। समाजवादी पार्टी के 17, बसपा के चार, कांग्रेस के एक, अपना दल (सोनेलाल) के एक सदस्य हैं। इसके अलावा दो शिक्षक एमएलसी, पांच निर्दलीय और एक निषाद पार्टी के सदस्य हैं। दो सीटें खाली हैं।  
इन सीटों पर मिली भाजपा को जीत-
 सीट-प्रत्याशी-(पार्टी) मुरादाबाद-बिजनौर सतपाल सैनी (भाजपा) रामपुर-बरेलीमहाराज सिंह (भाजपा) पीलीभीत-शाहजहांपुर डॉ.सुधीर गुप्ता (भाजपा) सीतापुर पवन सिंह (भाजपा) लखनऊ-उन्नाव रामचंद्र प्रधान (भाजपा)रायबरेलीदिनेश प्रताप सिंह (भाजपा) प्रतापगढ़अक्षय प्रताप सिंह (निर्दलीय) सुल्तानपुर-अमेठीशैलेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा) बाराबंकीअंगद सिंह (भाजपा) बहराइच प्रज्ञा त्रिपाठी (भाजपा)आजमगढ़-मऊ विक्रांत सिंह रिशु (निर्दलीय) गाजीपुर -विशाल सिंह  (भाजपा)जौनपुर बृजेश सिंह प्रिंसू (भाजपा)वाराणसीअन्नपूर्णा (निर्दलीय)इलाहाबाद-कौशांबी -डॉ. केपी श्रीवास्तव (भाजपा)झांसी-जालौन-ललितपुर -रमा निरंजन (भाजपा)कानपुर-फतेहपुर- अविनाश सिंह (भाजपा)इटावा-फर्रुखाबाद- प्रांशुदत्त द्विवेदी  (भाजपा)आगरा-फिरोजाबाद- विजय शिवहरे (भाजपा)मेरठ-गाजियाबाद -धर्मेंद्र भारद्वाज (भाजपा)मुजफ्फरनगर-सहारनपुर वंदना वर्मा (भाजपा)गोंडा-बलरामपुरअवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह (भाजपा)फैजाबादहरिओम पांडेय (भाजपा)बस्ती-सिद्धार्थनगरसुभाष यदुवंश (भाजपा)गोरखपुर-महाराजगंजसीपी चंद  (भाजपा)देवरिया-कुशीनगरडॉ रतन पाल सिंह (भाजपा)बलियारविशंकर सिंह ‘पप्पू’ (भाजपा) ।