भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: चार अप्रैल (ए)) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीवारों की पांचवीं सूची जारी की।

इस सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।इस सूची के अनुसार, अनुपम बिस्वास कल्याणी (अनुसूचित श्रेणी) से, तारकनाथ चटर्जी कृष्णानगर उत्तर से, सौरभ सिकदर दमदम उत्तर से, अनिंद्या राजू बनर्जी मध्यमग्राम से और रुद्रप्रसाद बनर्जी उलुबेरिया पुरबा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अपनी पिछली सूची में भी कुछ नाम संशोधित किए हैं। अब कौशिक सिद्धार्थ बसीरहाट उत्तर से, अभिजीत सरदार बिष्णुपुर (अनुसूचित श्रेणी) से और शंकर सिकदर बेहाला पुरबा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।