कानपुर (उप्र): 19 सितंबर (ए) कानपुर में महाराजपुर क्षेत्र में शनिवार को एक युवती और एक युवक के शव रेल पटरी के पास पेड़ से लटके मिले। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे सुभौली गांव के पास किसानों ने शव देखे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार एक ही साड़ी के दोनों छोर से अलग-अलग फंदे बनाकर एक ही डाल से दोनों के शव लटके मिले थे।
