दोस्त से शादी के लिए लिंग बदलवाकर लड़का ‘रवि’ से बना ‘रिया’,फिर आगे जो हुआ –जानें पूरा मामला’

राष्ट्रीय
Spread the love


चंडीगढ, 31 मार्च (ए)। पंजाब के अमृतसर से एक ऐसी खबर सामने आई है जहाँ दोस्ती में धोखे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के ने अपने दोस्त के लिए लिंग बदलवाया और उससे शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद अब वह उसे छोड़ना चाहता है।  
मामला पंजाब के अमृतसर का है। खबर है कि शादी का झांसा देकर अर्जुन नाम के एक युवक ने अपने ही दोस्त रवि को लड़के से लड़की बनवा दिया। इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली। शादी के बाद लड़के ने उसको (रवि) को अपनों से अलग कर दिया। रवि अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए जेंडर चेंज कराने के बाद रिया बनी थी।
शादी के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में हालात बिगड़ने लगे। कुछ दिनों बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करने चाहता है। खबरों के मुताबिक यह मामला अब पुलिस के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिया को न्याय दिलाने के लिए जांच कर रही है। 
पुराने दोस्त थे रवि और अर्जुन

रवि और अर्जुन पुराने दोस्त थे। तीन साल पहले रवि जागरण में अपने दोस्त अर्जुन के साथ काम करता था। धीरे धीरे दोनों रिश्ते में आए। अर्जुन ने रवि से शादी करने की बात कही। लेकिन अर्जुन ने रवि से कहा कि वह पहले लड़की बने तो ही शादी करेगा। रवि ने अर्जुन की बात मान ली। जेंडर चेंज कराने के बाद दोनों ने शादी की। 
न्यूज18 की खबर के मुताबिक, रवि उर्फ रिया ने बताया कि जेंडर बदलने के बाद उसका नाम अर्जुन ने रिया जट्टी रख दिया। अर्जुन जंडियाला का रहने वाला है और जागरण में काम करता था। शादी के 3 साल बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करना चाहता है। मामला पुलिस के पास है और वह जांच में जुटी है।