बस और लॉरी की टक्कर, दो की मौत, 16 घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

कडप्पा: 22 जून (ए)) आंध्र प्रदेश के पुल्लमपेटा में राज्य पथ परिवहन निगम की अल्ट्रा डीलक्स बस एवं लॉरी की टक्कर में एक बच्चे और एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब एक बजे से 1:15 बजे के बीच उदुमुवारीपल्ली गांव के पास हुआ।