हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार:सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

राष्ट्रीय
Spread the love


शिमला,08 जनवरी (ए)। हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को राजधानी शिमला स्थित राजभवन में सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

धनीराम शांडिल ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद चंद्र कुमार ने दूसरे स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली।

तीसरे स्थान पर हर्षवर्द्धन चौहान, चौथे स्थान पर जगत सिंह नेगी ने मंत्री पद की शपथ ली। पांचवें स्थान पर रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिरुद्ध सिंह ने छठे स्थान पर और विक्रमादित्य सिंह ने सातवें स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। शिमला को पहली ही सूची में तीन मंत्री मिले हैं। मंत्रियों के तीन पद अभी खाली रहेंगे।

मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों को शामिल किया गया है। डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।