पुडुचेरी: 17 जून (ए) पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने बुधवार को लोक निवास में आयोजित एक समारोह में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन नेताओं पी. राजावेलु, वी.पी. शिवकोलुंधु और जी.एन.एस. राजशेखरन को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
तीनों मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही रंगासामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया।