मुजफ्फरनगर (उप्र): नौ नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शामली राजमार्ग पर एक कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे छह लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अक्षय संजय ने पत्रकारों को बताया, ‘‘सूचना मिलने पर दमकल टीम के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।’’उन्होंने बताया कि वाहन में सवार लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने कहा कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उनकी पहचान करने और उनके परिवारों को सूचित करने की कोशिशें जारी हैं।
पुलिस ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग हरियाणा के हिसार से हरिद्वार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए थे।
