धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में 22 महिलाओं पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love

पालघर: 25 अगस्त (ए) महाराष्ट्र के पालघर जिले में धर्म परिवर्तन का कथित प्रयास करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने 22 महिलाओं के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 21 अगस्त को वाकडपाड़ा गांव में हुई।पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 18 वर्षीय छात्र की शिकायत के बाद 22 महिलाओं को आरोपी बनाया गया है। इनमें दो मुख्य की पहचान ठाणे जिले के उल्हासनगर की सत्यवती कुंचे और स्थानीय निवासी कुसुम कांबडी के रूप में हुई है। छात्र ने आरोप लगाया था कि शुक्रवार को महिलाओं का एक समूह उसके घर आया था। साबले ने बताया कि उनमें से कुंचे ने उसे कई धार्मिक किताबें मुफ्त देने की पेशकश की और दावा किया कि इन्हें पढ़ने से बीमारी ठीक हो जाएगी।जब उसने इन्हें लेने से इनकार किया तो कुंचे ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया। उसने छात्र से पूजा बंद कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि ये महिलाएं स्थानीय निवासी कुसुम के संपर्क के जरिए हैदराबाद से आई थीं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।